पोक्सो का आरोपी घर चिपकाया इश्तेहार
गढ़वा, मई 20 -- रमना। पोक्सो मामले में फरार चल रहे आरोपित के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के निर्देश पर इश्तेहार चस्पा किया। कार्रवाई आरोपित बहियार खुर्द निवासी रहिमतुलाह अंसारी के घर की गई। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ बीएनएस 2023 और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। थाना पुलिस ने आरोपित के घर, चौक-चौराहों व आसपास के रास्तों पर इश्तेहार चस्पा कर निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.