फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- थाना मक्खनपुर पुलिस ने पॉक्सो के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वह एक लड़की को भगाकर ले गया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पकड़े अभियुक्त का नाम जाशिर अली उर्फ रिहान पुत्र जहांगीर अली बताया है। वह जनपद मैनपुरी थाना करहल के सहस गांव का रहने वाला है। रिहान एक किशोरी को भगाकर ले गया था। लड़की के पिता ने रिहान के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.