साहिबगंज, जून 5 -- उधवा। मुम्बई पुलिस ने बुधवार की शाम राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर से एक पोक्सो एक्ट के मामले में कथित आरोपी की तलाश में यहां पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुम्बई के बायगोनी थाना क्षेत्र के एक किशोरी के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश में यहां पहुंची। राधानगर थाना पुलिस के सहयोग से मुम्बई पुलिस ने इस मामले में प्राणपुर के कबीर शेख को गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर मुम्बई पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...