पोक्सो एक्ट के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा, जून 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में घटित नाबालिग के साथ यौन शोषण मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि सदर थाना में पोक्सो का एक मामला 17 जून को दर्ज कराया गया। जिसमें सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण और नाबालिग को गर्भवती करने की घटना पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के नामजद आरोपी राजन नायक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। मौके पर टाउन थाना प्रभारी संजीत कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.