पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को 20 वर्ष कैद की सजा
सिमडेगा, जून 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा की विशेष अदालत ने बुधवार को पोक्सो एक्ट के एक आरोपी शिवचरण महतो को 20 वर्ष कारावास और 40 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई हे। इस मामले में कोलेबिरा थाना कांड संख्या 70/23 के तहत मामला दर्ज है। बताया गया कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र में विगत 23 अक्टूबर 2023 को शिवचरण महतो ने 10 वर्षीय बच्ची को शरीफा तोड़ कर देने के बहाने अपने साथ सुनसान झाड़ियों की तरफ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए कैद की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें- मासूम बच्ची से दुष्कर्म में अभियुक्त फूफा को 40 साल की कैद वहीं लोक अभियोजक निशि कच्छप ने दलीलें पेश की।-
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.