पोक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
मेरठ, मई 22 -- कंकरखेडा संवादाता। गुरुवार को दो पहिया रोड़ पर मकान के बाहर ढाई वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, आरोपी विकास पुत्र चरणदास निवासी रोहटा रोड फाजलपुर, थाना कंकरखेड़ा ने बच्ची को उठाकर स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ गलत कार्य करने का प्रयास किया। लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी विकास पुत्र चरणदास, उम्र करीब 25 वर्ष, को गिरफ्तार शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.