पोक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत
हजारीबाग, मई 20 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि । कटकमदाग पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । आरोपी लोकेश चौहान मध्यप्रदेश के जिला इंदौर थाना चंदन नगर के शेरपुर बजरंग नगर घाडशोर के रहने वाला है । उस पर नाबालिक को भगाने का आरोप है। इस संबंध में नाबालिग के परिजन की शिकायत पर कटकमदाग थान में प्राथिमिकी दर्ज की गई है । इस संबंध कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पिछले दो सालों से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सक्रिय रही। लेकिन सही लोकेशन नहीं मिल पाने के कारण वह फरार था । थाना प्रभारी ने बताया कि थाना के विभिन्न कांडों के फरार सभी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.