गढ़वा, अगस्त 8 -- पोक्सो एक्ट के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार केतार। पोक्सो एक्ट का फरार आरोपी सुनील कुमार पांडेय कांडी थाना के शिवपुर निवासी के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। घटना के समय आरोपी मध्य विद्यालय ताली के हेडमास्टर के पद पर कार्यरत था। थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मौके पर एसआई चंदन कुमार साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...