रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- सितारगंज। नाबालिग के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी, पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को पुलिस ने कोयम्बटूर, तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा के अनुसार अनुसार गोपाल भट्टाचार्य पुत्र सुब्रत भट्टाचार्य निवासी टैगोरनगर न0-04 शक्तिफार्म फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने 19 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार था। गठित टीम ने सर्विलांस के माध्यम से 10 अप्रैल को आरोपी गोपाल भट्टाचार्य को अलंदुरई क्षेत्र कायम्बटूर, तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया। टीम में एसआई कैलाश देव व बबीता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.