गढ़वा, मई 19 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त 21 वर्षीय नौसाद अंसारी उर्फ नौसाद आलम को गिरफ्तार कर लिया। वह यूपी के सोनभद्र जिलांतर्गत कोन थाना के चकरीया गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस द्वारा त्वरित छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...