पोक्सो एक्ट और साइबर अपराधों को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
हरिद्वार, मई 23 -- राष्ट्र सेविका समिति के तरुणी विभाग की ओर से कनखल स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल में पोक्सो एक्ट और साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को यौन उत्पीड़न, साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। राष्ट्र सेविका समिति की रुड़की नगर तरुणी प्रमुख एडवोकेट मीनाक्षी गोसाई और हरिद्वार नगर तरुणी प्रमुख एडवोकेट प्राची गुप्ता ने छात्राओं को पोक्सो के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, जिसमें छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामलों में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखकर त्वरित कार्रवाई की जाती है। शिविर में साइबर क्राइम और ऑनलाइन गेम्स के माध्यम से होने वाले फ्रॉड के बारे में भी छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.