हाथरस, मार्च 11 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने पोक्सो अधिनियम के तहत सहायक व्यक्तियों की सेवाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक जिला स्तरीय सहयोगात्मक व्यक्तियों और हितधारकों के साथ आयोजित की गई। बैठक में पोक्सो अधिनियम और पोक्सो नियमों के तहत प्रक्रियाओं और प्रावधानों पर गहन चर्चा हुई। इसमें सहायक व्यक्तियों के कामकाज में आने वाली चुनौतियों, कमियों और अच्छी प्रथाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। एजेंडे में पंजीकरण, पोक्सो अधिनियम की प्रक्रिया में मामले का चरण, बच्चे और परिवार की अपेक्षाएं व आवश्यकताएं, बच्चों के संबंध में हितधारकों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां और परिवार व सहायक व्यक्ति को आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीके शामिल थे। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.