हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बाढ़ सुरक्षा कार्य के दौरान पोकलैंड मशीन से पौधे रोदने के मामले में मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार को अधीक्षण अभियंता को भेजे पत्र में कहा कि निर्माणाधीन कार्य के दौरान मशीन से पौधे नष्ट किए जाने से विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इसकी जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। गौलापार में स्टेडियम के नजदीक पोकलैंड मशीन से पौधे रोदने का वीडियो वायरल होने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आया है। मुख्य अभियंता ने जांच के निर्देश जारी करते हुए कहा कि ठेकेदार के दोषी पाए जाने पर अनुबंध के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका मिलने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...