हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बरेली रोड स्थित एक गाड़ी के शोरूम के पास पोकलैंड मशीन में अराजक तत्व ने आग लगा दी। आग की लपटों को देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि बरेली रोड में एक गाड़ियों के शोरूम के बगल में इंजीनियर वर्क्स है। जहां कई दिनों से पोकलैंड मशीन खड़ी थी। शनिवार रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने यहां आकर उसमें आग लगा दी। कुछ ही देर में आग भड़क गई और धूं-धूं कर लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। एफएसओ के मुताबिक एक युवक को संदिग्ध के तौर पर पुलिस के हवाले किया गया है। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.