पोकलैंड चालकों में हुई जमकर मारपीट, एक गंभीर
हमीरपुर, मई 11 -- मौदहा। अलीगढ़ के खैर से मप्र पोकलैंड मशीनें लेकर काम करने जा रहे चालकों में मारपीट हो गई। जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के खैर थाना क्षेत्र निवासी विजय चौहान अपने साथियों के साथ पोकलैंड मशीन लेकर मप्र काम करने जा रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के गहबरा के निकट खैर निवासी इंदल और एक अन्य चालक ने विजय को बेरहमी से पीट दिया, जिसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां पर घायल का इलाज किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोतवाली में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- डग्गामार वाहन चालकों ने बस ड्राइवर को बेरहमी से पीटा यह भी पढ़ें- धमौल थाना के चौकीदार पर चाकू से हमला, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- भू विवाद में दो पक्षों में रोड़ेबाजी, दो लोग हुए जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.