पोकलैंड की चपेट में आने से चौकीदार की मौत, हत्या का आरोप
बांदा, जून 8 -- नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव स्थित रंज नदी में हो रहे खनन के दौरान पोकलैंड की चपेट में आ जाने से चौकी दार की मौत हो गई। मौत खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के खजुरिया पाहरा गांव निवासी जयशंकर ने बताया कि उसका 56वर्षीय चाचा दिनेश त्रिवेदी पुत्र शिवकुमार त्रिवेदी नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव स्थित रंज नदी में चल रहे खनन में चौकीदारी का काम करता था। रविवार की रात पौकलैंड से ट्रक में बालू लोड़ की जा रही थी। तभी पोकलैंड की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से खनन क्षेत्र के हडकंप मच गया। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.