पोकलेन फूंकने व गोलीबारी का आरोपित गिरफ्तार
नवादा, मई 18 -- नवादा की नेमदारगंज पुलिस ने रंगदारी को लेकर पोकलेन फूंकने व बालू घाट पर गोलीबारी करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी आसूचना पर पुलिस की एक टीम ने आरोपित को नवादा के न्यू एरिया मोहल्ले से दबोच लिया। गिरफ्तार अंकित कुमार रोह थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के संटू सिंह का बेटा बताया जाता है। वह मामले में नामजद आरोपित है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। परंतु वह पुलिस से बचने के लिए लगातार भागता फिर रहा था।
गोलियों की घटना मामला नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जहाना और लखमोहना गांव स्थित सकरी नदी के कुंज बालू घाट पर रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी व मारपीट करने तथा दो पोकलेन को जला देने से जुड़ा है। घटना 01 मई 2026 की रात की है। इस मामले में 02 मई को नेमदारगंज थाने में बालू घाट के संचालक संतोष कुमार द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.