पोकलेन-जेसीबी लगा कर तत्काल नालों से निकलवाएं शिल्ट
गोरखपुर, मई 14 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त अजय जैन ने गुरुवार को पैडलेगंज बुद्ध विहार गेट से कैंट थाने तक बड़े नालों की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। कई स्थानों पर नालों में भारी मात्रा में सिल्ट देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पोकलेन और जेसीबी लगाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने सबसे पहले बुद्ध विहार गेट से रामगढ़ताल जाने वाले नाले का निरीक्षण किया, जहां काफी मात्रा में सिल्ट जमा मिली। उन्होंने जोनल अधिकारी और सफाई निरीक्षक को तत्काल बड़ी पोकलेन और जेसीबी लगाकर नाले की सफाई के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता अशोक भाटी को नालों के दोनों किनारों पर गिट्टी डालकर पटरी बनाने के निर्देश दिए, ताकि जेसीबी और पोकलेन का आवागमन सुचारु हो सके। यह भी पढ़ें- पोकलैंड-जेसीबी लगाकर तत्काल नालों से निकलवाएं शिल्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.