बिहारशरीफ, मार्च 29 -- हिलसा में बदमाशों ने गोली मारकर की थी हत्या हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन पूर्वी बाइपास पर बदमाशों ने पोकलेन चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किये गये हैं। पूछताछ में उसने बताया कि शराब के नशे में पोकलेन चालक से विवाद हुआ था। इसी विवाद में गोली मारी थी। डीएसपी शैलजा ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया 21 मार्च को झारखंड के चतरा जिला निवासी कुलदीप यादव की हत्या की गयी थी। इस मामले में एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की गयी। अनुसंधान के दौरान कौशिक नगर निवासी जोधी कुमार उर्फ ओमप्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि घटना वाले दिन...