गुमला, दिसम्बर 24 -- बसिया। बसिया प्रखंड अंतर्गत पोकटा पंचायत में पदस्थापित राजकीय मोबिलाइज़र अर्चना कुमारी द्वारा पिछले एक वर्ष से कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए पंचायती राज विभाग गुमला को शिकायत दी गई है। रोहित बिलुंग,संजय कुजूर,अंजय कुमार साहू, उषा लकड़ा, मंजूषा देवी सहित अन्य लोगों ने आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। इससे पूर्व 6 दिसंबर को बसिया बीडीओ को भी आवेदन सौंपा गया था।शिकायत के अनुसार अर्चना कुमारी वर्ष 2025 में विवाह के बाद से पंचायत कार्य में उपस्थित नहीं हैं। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में मुखिया रश्मि टेटे और पंचायत सचिव अरविन्द कुजूर की कथित मिलीभगत से उनके भाई जितेन्द्र नायक को पंचायत कार्य में लगाया गया, जो नियम विरुद्ध है। इतना ही नहीं, अर्चना कुमारी के नाम पर मातृत्व अवकाश स्वीकृत किए जाने और उपस्थिति पंजी म...