धनबाद, अप्रैल 16 -- हीरापुर लिंड्से क्लब में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच बुधवार को बंगाली समाज के लोगों ने पोइला वैशाख मनाया। कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक नृत्य व गीत पेश कर लोगों का मन मोह लिया। पोइला वैशाख को लेकर बंगाली समाज के लोगों के घरों में बुधवार को विशेष पकवान बनाया गया। एक-दूसरे के घरों में जाकर बंगाली समाज के लोगों ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। लिंड्से क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को क्लब के अध्यक्ष व पूर्व सिंफर निदेशक अमलेंदु सिन्हा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- बांग्ला नव वर्ष पोईला बैशाख पर लोगों ने मनाई खुशियां यह भी पढ़ें- बंगाली समाज ने धूमधाम से मनाया पोयला बैशाख, मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.