चक्रधरपुर, मार्च 9 -- बंदगांव, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के नकटी पंचायत स्थित ऐतिहासिक पोंगड़ा पाउडी मंदिर में रविवार को वार्षिक पूजा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर मां पाउडी के जयकारों से गुंजायमान रहा और सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मुख्य पुजारी देवी चरण नायक ने मां पाउडी की विधि विधान से पूजा अर्चना किया। पुजारी के नेतृत्व में मां की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया और विधिवत मंत्रोच्चार के साथ महापूजा की गई। श्रद्धालुओं ने मन्नतें पूरी होने पर केला, लड्डू और नारियल का भोग लगाया। प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए, शक्ति की देवी को बकरा, बत्तख और कबूतर की बलि भी अर्पित की गई। नकटी पंचायत समेत आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के दौरान ...