नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- भारत में कई महत्वपूर्ण त्योहार बड़े ही धूम धाम और पारंपरिक तरीके से मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक पर्व है मकर संक्रांति। हर साल पौष शुक्ल पक्ष में मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और तभी से सूर्य उत्तरायण हो जाता है। उत्तरायन अर्थात उस समय से धरती का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है, तो उत्तर ही से सूर्य निकलने लगता है। इसे सोम्यायन भी कहते हैं। यह एक ऐसा पर्व है पूरे भारत में अलग-अलग राज्यों में कई नामों और कई तरीकों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है, तो यही तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है, जबकि गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं। असम में इसे माघी बिहू कहते हैं और कर्नाटक में सुग्गी हब्बा, केरल में मकरविक्लु कहा जाता है तो क...