पॉश मार्केट में भीषण आग से हड़कंप, क्रॉकरी शोरूम जलकर राख
शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर। शहर के पॉश बाजार गोविंदगंज स्थित चर्च के पास गुरुनानक क्रॉकरी शोरूम में गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम से उठती लपटें व धुएं के गुबार दूर तक दिखाई देने लगे। घटना से आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शोरूम से सटा जूते-चप्पलों का बड़ा शोरूम भी स्थित है, जिससे आग फैलने की आशंका के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके से गुजर रहे एक व्यापारी नेता ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग पर तो जल्द काबू पा लिया, लेकिन पहली और दूसरी मंजिल तक आग फैल जाने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.