पॉवर ग्रिड की ओर से की गई सफाई, निकाली रैली
प्रयागराज, मई 24 -- पॉवर ग्रिड की ओर से 16 से 31 मई तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रविवार को आंबेडकर विहार आवास, चौफटका में स्वच्छता रैली और श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। रैली में बच्चे, बूढ़े और महिलाओं के साथ पॉवर ग्रिड के अफसर व कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने अपने आसपास गंदगी न फैलाने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पावरग्रिड प्रयागराज की ओर से राकेश कुमार, पीयूष पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, वृज भूषण सिंह, चन्द्रशेखर भट्ट और विनीत कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पॉवर ग्रिड की ओर से की गई सफाई, निकाली रैली यह भी पढ़ें- बच्चे, बूढ़े और महिलाओं के साथ निकाली जागरूकता रैली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.