मिर्जापुर, मार्च 30 -- मिर्जापुर,संवाददाता। स्मार्ट प्री-पेड मीटर से मिर्जापुर विद्युत वितरण मंडल ने 17 दिनों में रिकार्ड 24.40 करोड़ की कमाई की है। 13 से 30 मार्च के बीच पांच हजार से उपर के बकायेदार 37 हजार 82 प्रीपेड मीटर धारक उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन काटे गए थे। विंध्याचल मंडल के मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने अपने कार्यालय में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि दो किलो वाट के घरेलू प्रीपेड मीटर धारकों की बिजली काटी गई थी। प्री-पेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में मची ऊहा-पोह के बीच उन्होंने साफ किया कि जनपद में लगभग चार बिजली कनेक्शन धारक हैं। जिनमें से एक लाख 60 हजार उपभोक्ताओं के परिसरों में प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। कहा कि पूर्व के पोस्ट पेड मीटर के बकाया की वसूली प्रीपेड के साथ के बिलों के साथ सम...