देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन गांव अवस्थित एक पॉल्ट्री फॉर्म से चोरी की शिकायत थाने में दी गयी है। कटवन गांव निवासी फॉर्म संचालक अनुपलाल मंडल ने बताया है कि फार्म गांव में है। 22 दिसंबर की रात चोरों ने फार्म को निशाना बनाते हुए समरसेबल, बिजली तार, पाइप, टुल्लू पंप समेत मुर्गियों के पांच बोरे चोरी कर ली। सुबह जब पहुंचे, तो सामान बिखरा मिला और उपकरण व मुर्गियां गायब थीं। आसपास खोजबीन की, चोरी गए सामान का सुराग नहीं मिलने पर थाने में शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.