मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के चक्कर मैदान स्थित ईसीएचएस पॉली क्लिनिक में शनिवार को इसके लाभार्थियों व पॉली क्लिनिक के अफसर इंचार्ज के बीच बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। डॉक्टरों की कमी, दवा उपलब्धता के साथ बुनियादी सुविधाओं की मांग पूर्व सैनिकों ने उठाई।पूर्व सैनिकों ने कहा कि पॉली क्लिनिक में अक्सर कार्य अवधि के बीच में ही मरीजों का पंजीयन रोक दिया जाता है। इससे दूर-दराज से आने वाले लाभार्थियों को परेशानी होती है। पूर्व वायु सैनिक मनोज कुमार सिंह ने पिछले तीन वर्षों से रिक्त पड़े डॉक्टर के पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि पॉली क्लिनिक पर पूर्व सैनिकों की बढ़ती निर्भरता के अनुसार यहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। मरीजों के लिए पर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.