पॉली क्लिनिक में फार्मेसी स्टॉफ की कमी
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की भगवानपुर शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को एक बैठक हुई। बैठक भगवानपुर के भवानीनगर स्थित एक विवाह भवन में हुई। सदस्यों ने चक्कर मैदान स्थित पॉली क्लिनिक में फार्मेसी काउंटर पर स्टॉफ की कमी पर बैठक में चर्चा की।सदस्यों ने कहा कि स्टॉफ की कमी से दवा लेने में अधिक वक्त लगता है। कुछ पूर्व सैनिकों ने जिले में सैनिक रेस्ट हाउस के लिए प्रस्ताव स्टेशन हेडक्वार्टर को देने की मांग की। संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संगठन व अफसर इंचार्ज के प्रयासों से पॉली क्लिनिक की सेवाएं बेहतर हुई हैं। कमियों को चिह्नित कर अफसर इंचार्ज से विमर्श कर दूर कराया जाएगा।बैठक में संयुक्त खाता, नॉमिनी, लाइफटाइम एरियर पंजीयन व डीएसपी खाते के लाभों की जानकारी दी गई। अध्यक्षता शाखाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.