पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ाएं आय, किसानों को दिया प्रशिक्षण
बागेश्वर, अगस्त 7 -- बागेश्वर, संवाददाता। नाबार्ड की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि योजना के तहत निर्मित पॉलीहाउसों के माध्यम से उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के तीनों विकासखंडों के पॉलीहाउस लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि आधुनिक और तकनीक आधारित कृषि स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि पॉलीहाउस तकनीक अपनाकर किसान ऑफ-सीजन सब्जियां, व्यावसायिक फूल और अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।प्रशिक्षण के दौरान कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों ने पॉलीहाउस प्रबंधन, उन्नत बीज चयन, पोषक तत्व प्रबंधन, सूक्ष्म सिंचाई, रोग एवं कीट नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.