पॉलीहाउस खेती के लिए दिया प्रशिक्षण
हल्द्वानी, मई 28 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। कोटाबाग में काश्तकार विकास समिति के सहयोग व पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की सहभागिता से पॉलीहाउस खेती पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंतनगर विवि के वैज्ञानिक डॉ. रंजन श्रीवास्तव, डॉ. मनोज राघव, डॉ. सतीश चंद्र एवं यूएसए से आए वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण निमाली ने अहम जानकारियां दीं।विभिन्न सब्जियों की खेती के लिए जरूरी तापमान व पॉलीहाउस के अंदर उसके संतुलन को बनाए रखने की तकनीकों के बारे में बताया। उपयुक्त बीजों, उन्नत किस्मों व अधिक उत्पादन प्राप्त करने की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। रोग एवं कीट नियंत्रण के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष माया नेगी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। कोटाबाग एवं बेतालघाट क्षेत्र के पॉलीहाउस किसानों ने भी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.