हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पॉलीशीट तुलसीनगर वार्ड 5 में पांच दिनों से ट्यूबवेल का वॉल्व खराब होने से पानी का संकट बना हुआ है। पानी नहीं मिलने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। नैनीताल रोड से जुड़े वार्ड 5 में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। क्षेत्र में ट्यूबवेल की मदद से पानी की आपूर्ति की जाती है। शीशमहल के फिल्टर प्लांट से अधिकांश कॉलोनियों में पेयजल नहीं पहुंचता है। वहीं पांच दिनों से ट्यूबवेल का वॉल्व खराब होने से पानी की सप्लाई ठप है। इतने दिन बाद भी जिम्मेदार विभाग की ओर से इसे ठीक नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। पानी नहीं मिलने पर लोग निजी टैंकर के भरोसे घरेलू जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें अपने घरेलू बजट में कटौती करनी पड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.