पॉलीथिन से टपकती तेल की बूंदों से चोरों तक पहुंची पुलिस
अमरोहा, मई 9 -- अमरोहा, संवाददाता। चोरों की नादानी ने पुलिस को उनके घर का पता बता दिया। किराना की दुकान में चोरी की वारदात अंजाम देने वाले युवक सरसों का तेल पॉलीथिन में भरकर ले गए। दुकान से घर तक टपकती गई बूंदों के पीछे-पीछे चली पुलिस ने इस रास्ते से ही दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने चार घंटे के भीतर आरोपी मोहम्मद सैफ उर्फ राजा व मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदी सराय की है। यहां रहने वाले सुमित कुमार की घर के बाहर ही किराना की दुकान है। गुरुवार शाम चोरों ने उनकी दुकान से किराना का सामान चोरी किया था, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये थी। रात नौ बजे उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.