पॉलीथिन को लेकर 20 दुकानों पर छापेमारी
सीवान, अप्रैल 25 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत महाराजगंज द्वारा पॉलीथिन के इस्तेमाल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को शहर में सघन छापेमारी की गई। यह कार्रवाई फुलेना शहीद स्मारक से लेकर सब्जी मंडी और मीठा हटी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में की गई, जहां करीब 20 दुकानों की जांच की गई।छापेमारी के दौरान नगर पंचायत की टीम ने दुकानों से लगभग 10 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग जब्त किए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 1700 रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गए। इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने मौके पर ही पॉलीथिन का उपयोग बंद करने का आश्वासन दिया।कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि पॉलीथिन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.