सिद्धार्थ, मार्च 14 -- शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने नगरवासियों को पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने नगर में रैली निकाल जगह जगह रुककर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करें, घर व आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा पेड़-पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिये जागरूक किया। इस दौरान डॉ. इंद्रदेव वर्मा एवं डॉ. अजय कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. राम किशोर सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह व स्वयंसेवक मोनू चौधरी, उमा पांडेय, अमृता व जानवी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...