पॉलीटेक्निक संस्थाओं की शाखाओं में काउंसलिंग आज से होगी
आगरा, जुलाई 15 -- पॉलीटेक्निक संस्थाओं की विभिन्न शाखाओं में प्रवेश के लिए तृतीय चरण की काउंसलिंग गुरुवार से होगी। विभिन्न शाखाओं सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, लेदर टेक्नोलॉजी, फुटवियर टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में प्रवेश परीक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा तृतीय चरण की काउंसलिंग 16 जुलाई से है। राजकीय चर्म संस्थान के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि काउंसलिंग 24 जुलाई तक होगी। 16 से 19 जुलाई तक अभ्यर्थी अपनी पसंद की शाखा और संस्था चुन सकेंगे। 20 जुलाई को परिणाम जारी होगा। 21 से 24 जुलाई तक परिषद द्वारा बनाए गए हेल्प सेंटर में अभ्यर्थी अपने प्रपत्रों का सत्यापन करा सकेंगे। इसके उपरांत आवंटित संस्था में प्रवेश लेंगे। यह भी पढ़ें- बीटेक दूसरे वर्ष में नामांकन का 21 तक भरें विकल्प जनपद आगरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.