धनबाद, फरवरी 28 -- मतगणना को लेकर बिनोद बिहारी चौक से लेकर बेकारबांध चंद्रशेखर आजाद चौक तक नो एंट्री से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि स्टेशन की ओर से भूली और कतरास जानेवाले लोगों को भी भीड़ बेकारबांध चंद्रशेखर आजाद चौक के पास लग गई। इधर बिनोद बिहारी चौक से लोगों को आठ लेन के रास्ते मेमको मोड़ होते हुए स्टेशन की ओर भेजा गया। पूजा टॉकिज से बड़े वाहनों को भेजा गया कोर्ट रोड बेकारबांध चंद्रशेखर आजाद चौक के पास वाहनों को लौटाने के बाद गाड़ी घुमाने के दौरान वहां जाम की स्थिति बन गई। जब भीड़ ज्यादा लग गई तो ट्रैफिक पुलिस ने पूजा टॉकिज के पास ही बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद सभी चारपहिया वाहनों को कोर्ट रोड की ओर भेज दिया गया जबकि दोपहिया वाहनों को जाने दिया गया। ये सभी वाहन सिटी सेंटर, धैया मेमको मोड़ के रास्ते आठ लेन होकर ...