सीतापुर, मई 6 -- सीतापुर। पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब इस तिथि को 10 मई कर दिया गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक ऐलिया के प्राचार्य हरिओम वर्मा ने बताया कि यहां पर मैकेनिकल, टैक्सटाइल व कारपेट से संबंधित तीन ट्रेड का संचालन किया जा रहा है। जिसमें मैकेनिकल व टैक्सटाइल में कुल 75-75 व कारपेट से संबंधित ट्रेड में 37 सीटों पर दाखिला लिया जा रहा है। अभ्यार्थी 10 मई तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- एचबीटीयू में पीएचडी की 125 सीट पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू यह भी पढ़ें- DSEU : दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के 21 डिप्लोमा कोर्स में 1000 सीटें बढ़ीं, 10वीं पास योग्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...