पॉलीटेक्निक में प्रवक्ता पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए
देहरादून, मई 31 -- विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने पॉलीटेक्निक संस्थानो में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। रविवार को अस्पताल रोड स्थित कैंप कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश भर के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 200 से अधिक प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े हैं, जिनमें सिविल इंजीनियरिंग के लगभग 81 पद, इलेक्ट्रिकल के 54, मैकेनिकल के 52 व फार्मेसी के 39 पद वर्तमान में रिक्त हैं। मोर्चा ने सभी पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.