प्रयागराज, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 के तहत प्रधानाचार्य पद पर चयन के लिए परीक्षा नौ अप्रैल को दो सत्रों सुबह नौ से 11:30 बजे तथा 2:30 से पांच बजे तक आयोग के प्रयागराज परिसर में होगी। पहली पाली में सामान्य हिन्दी और सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र, जबकि दूसरे सत्र में सामान्य अध्ययन- द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर सोमवार को जारी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...