पॉलीटेक्निक में कार्य बहिष्कार समाप्त
चम्पावत, जून 11 -- जगदीश राय, लोहाघाट। राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में स्टाफ कर्मियों ने आश्वासन के बाद कार्यबहिष्कार समाप्त कर दिया है। कार्य बहिष्कार के कारण मूल्यांकन सहित कई कार्य ठप पड़ गए थे। बीते दिनों देहरादून में पुलिस दरोगा की ओर से कथित मारपीट की घटना के विरोध में पॉलीटेक्निक के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया था। प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा शिक्षा मंत्री से विस्तृत वार्ता की। वार्ता के दौरान घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए इलेक्ट्रानिक टेड्र के एचओडी अनिल रौतेला ने बताया कि सीएम और शिक्षा मंत्री के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद अब कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.