पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का फॉर्म आज से भरें
धनबाद, मई 19 -- सरकारी व प्राइवेट पॉलीटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का फॉर्म मंगलवार से भर सकते हैं। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन पांच जुलाई को होगा। धनबाद, बोकारो, दुमका समेत अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के विशेषज्ञ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि परीक्षा ओएमआर शीट व ऑफलाइन मोड में होगा। शैक्षणिक वर्ष 2026 में माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माइनिंग ब्रांच के लिए न्यूनतम आयु एक जुलाई 2017 तक 17 वर्ष चाहिए। अन्य ब्रांच के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.