लखनऊ, अप्रैल 30 -- संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई बढ़ा दी गई है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की पूर्व निर्धारित तिथियों में भी संशोधन किया गया है। अब अभ्यर्थी 08 से 11 मई तक अपने आवेदन पत्रों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी वेबसाइट JEECUP Admissions Portal से ली जा सकती है। फोन 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- UGC NET : नेट को लेकर यूजीसी ने दी बड़ी खुशखबरी, बढ़ाया परीक्षा का दायरा, अब इन्हें भी मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.