लखनऊ, मई 10 -- पॉलीटेक्निक में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार को भी किए जा सकते हैं। हालांकि आवेदन के लिए अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई थी पर रविवार होने के कारण एक दिन के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। सचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की ओर से 11 मई तक पंजीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, उन्हें ऑवेदन शुल्क जमा करने के लिए 12 मई तक का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 11 मई तक आवेदन तिथि विस्तारित होने के कारण अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए आवेदनों में 09, 10, 11 के अतिरिक्त 12 मई तक ऑनलाइन सुधार का अवसर भी दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...