लखनऊ, अप्रैल 6 -- समस्या -पॉलीटेक्निक सम सेमेस्टर परीक्षा फार्म में त्रुटियों का अंबार-सैकड़ों छात्रों के परीक्षा फार्म कमियां, फार्म भरने में संकटलखनऊ, कार्यालय संवाददाताउत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद की लापरवाही ने एक बार फिर हजारों छात्रों की रातों की नींद उड़ा दी है। सम सेमेस्टर और बैक पेपर परीक्षा के लिए जारी हुए परीक्षा फॉर्मों में ऐसी जादुई त्रुटियां सामने आई हैं, जिन्हें देखकर छात्र और कॉलेज प्रशासन दोनों के होश उड़े हुए हैं। स्थिति यह है कि किसी छात्र की बैक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई है, तो किसी की झोली में बिना बैक के ही बैक दे दी गई हैं। वहीं बड़ी संख्या में पॉलीटेक्निक पीड़ित छात्र ऐसे भी है, जिनका परीक्षा फार्म पूरी तरह से खाली है। सम सेमेस्टर परीक्षा एक मई से प्रस्तावित है। तीन अप्रैल परीक्षा फार्म जारी किए गए और 10 अ...