फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। पलवल के उटावड़ स्थित सरकारी पॉलीटेक्निक का जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। इसे छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पॉलीटेक्निक में बड़ी संख्या में विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। लंबे समय से संस्थान की चारदीवारी जर्जर अवस्था में है। खराब स्थिति को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों कई इसे दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग सुरक्षा संबंधी चुनौतियां वहीं कई स्थानों पर दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण परिसर का सीमांकन स्पष्ट नहीं रह गया था, जिससे सुरक्षा स...