अमरोहा, मार्च 10 -- रहरा। राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली में प्रधानाचार्य लखमी चंद के नेतृत्व में सोमवार से शुक्रवार तक संचालित उद्योग संवाद सप्ताह के प्रथम दिवस पर छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा उभरती प्रौद्योगिकी, करियर एंड सॉफ्ट स्किल्स, उद्यमिता और स्टार्ट अप, सुरक्षा और मानक, गुणवत्ता प्रबंधन और टूल्स, डिजिटल साक्षरता और सॉफ्टवेयर, पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी, वित्तीय प्रबंधन आदि विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय तथा राजकीय पॉलीटेक्निक कटाई जोया अंतिम वर्ष के 100 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। संस्था प्रधानाचार्य लख्मीचंद ने छात्रों को औद्योगिक इकाईयों के अनुकूल बनाने हेतु जानकारी दी। इस दौरान सौरभ कुमार, प्रशांत कुमार, हुमा सिद्दीकी, रविंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, कमल कुमार, मोहम्मद नासिर, राहुल कुमार आदि मौजू...