प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 सितंबर 2021 को विज्ञापित प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक में व्याख्याता इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन के तीन पदों, फुटवियर टेक्नोलॉजी के दो, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल के पांच, प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी के दो तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रियल एंड कंट्रोल विशिष्टता के साथ) के एक पद का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया।आयोग में एक जून को संपन्न साक्षात्कार में 13 पदों के सापेक्ष 12 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। व्याख्याता इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन के तीन पदों के सापेक्ष दो अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए है जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी का कोई भी पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण एक रिक्त पद अग्रेनीत की गई है। यह भी ...