पॉलीटेक्निक कॉलेज रेरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा
गंगापार, अगस्त 14 -- आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रेरा बारा द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक शिवम् मिश्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुधांशु मिश्र, अभिषेक, मांसी, रेणु, दिलीप कुमार, आनंद आदि रहीं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान जगाता है रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.