गंगापार, मार्च 26 -- लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक मांडा में संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं सहित अन्य कॉलेजों के छात्रों के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में कुल 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुष्पा इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि अभिनंदन, आशुतोष शर्मा और बलवीर सिंह द्वारा नोएडा स्थित दो प्रमुख कंपनियों डिक्सन टेक्नोलोजी तथा भगवती प्राइवेट लिमिटेड (ओल्ड विवो) के लिए योग्य छात्रों का चयन किया गया। चयनित छात्रों को इन कंपनियों में रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश उपाध्याय ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम की सफलता में संस्थान के भार्गव प्रकाश मौर्या, पवन केशरी, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनी...